Noida Fire: नोएडा के छिजारसी में कपड़े की दुकान में भीषण आग, पत्नी की मौत, पति घायल

Noida Fire: नोएडा के छिजारसी में कपड़े की दुकान में भीषण आग, पत्नी की मौत, पति घायल

रिपोर्ट: अमर सैनी

Noida Fire: नोएडा के सेक्टर 63 थाना क्षेत्र के छिजारसी गांव में देर रात रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दुकान में सो रहे दंपती में से पत्नी की झुलसकर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी।

दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने में सफल रही। घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। हालांकि, आग लगने के स्पष्ट कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। इस घटना ने स्थानीय लोगों को झकझोर दिया है, और प्रशासन द्वारा मामले की जांच जारी है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img