राज्यउत्तर प्रदेश

Noida: फ्लैट खरीदारों को रजिस्ट्री शुरू होने की आस जगी

Noida: फ्लैट खरीदारों को रजिस्ट्री शुरू होने की आस जगी

नोएडा की देविका गोल्ड होम्स सोसाइटी के फ्लैट खरीदारों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। मंगलवार को सोसाइटी के प्रतिनिधिमंडल ने नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें अधिकारियों ने 20 दिन के भीतर परिसर में फ्लैटों की रजिस्ट्री प्रक्रिया शुरू कराने का आश्वासन दिया है। इस भरोसे के बाद वर्षों से इंतजार कर रहे सैकड़ों खरीदारों को अपने घर का कानूनी मालिकाना हक मिलने की उम्मीद जगी है। नेफोमा के मुख्य सलाहकार दीपक दूबे ने बताया कि सोसाइटी में कुल 714 फ्लैट हैं, जिनका पजेशन खरीदारों को छह साल पहले मिल चुका है, लेकिन अब तक रजिस्ट्री नहीं हो सकी थी। बिल्डर पर प्राधिकरण का बकाया होने के कारण रजिस्ट्री प्रक्रिया लंबे समय से अटकी हुई थी,

जिससे लोग मानसिक और आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे थे।
फ्लैट खरीदारों का आरोप रहा है कि प्राधिकरण की ओर से बिल्डर के खिलाफ समय पर कार्रवाई नहीं की गई, जिससे मामला लगातार लटकता रहा। मजबूर होकर सोसाइटी के निवासियों ने उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने प्राधिकरण को तीन महीने के भीतर रजिस्ट्री सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए थे। सोसाइटी के प्रतिनिधि अन्नू खान ने इसे खरीदारों की बड़ी जीत बताते हुए कहा कि यह फैसला उन लाखों घर खरीदारों के लिए उम्मीद की नई किरण है, जो फ्लैट लेने के बावजूद रजिस्ट्री न होने से खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे थे। उन्होंने बताया कि अब प्राधिकरण ने 20 दिन के भीतर परिसर में रजिस्ट्री शुरू कराने का भरोसा दिया है, जिससे वर्षों का इंतजार जल्द खत्म होने की उम्मीद है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players