Noida: सेक्टर-135 के डूब क्षेत्र में 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी

Noida: सेक्टर-135 के डूब क्षेत्र में 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी

उत्तर प्रदेश के Noida में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक्सप्रेस-वे थाना क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर-135 के डूब क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव मिला। घटना की सूचना डायल-112 के माध्यम से पुलिस को दी गई, जिसके बाद स्थानीय थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान राकेश (45) पुत्र निवासी जरीफ नगर, जनपद बदायूं के रूप में हुई है। वह पेशे से ड्राइवर था। शव मिलने की सूचना फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और आसपास के लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए।

मौके पर पहुंची पुलिस और निरीक्षण टीम ने घटनास्थल को सुरक्षित करते हुए जांच प्रक्रिया शुरू की। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए और बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई थी, जिसके बाद वे भी मौके पर पहुंच गए।

आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीमों का गठन किया गया है। दुर्घटना, आत्महत्या या अन्य किसी आपराधिक पहलू को ध्यान में रखते हुए हर एंगल से जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस सभी संभावित कारणों की पड़ताल कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img