सरकार की योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचे, यही है सरकार का लक्ष्य – मुख्यमंत्री मनोहर लाल

 

चंडीगढ़, 7 मार्च-( कोमल रमोला ) हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि जनसंवाद व सीएम विंडो पर आने वाली शिकायतों का निपटान शीघ्र करें, ताकि प्रदेश के लोगों को सहूलियत मिल सके। प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि सरकार की योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचे, इसी को ध्यान में रखते हुए योजनाओं को समयबद्ध तरीके से फलीभूत करने का भी काम किया जाए।

मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने यह निर्देश आज यहां प्रशासनिक सचिवों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसंवाद और सीएम विंडो के तहत आने वाली शिकायतें संबंधित विभाग तक पहुंच सकें, इसके लिए जिला स्तर पर डीसी व एसडीएम भी शिकायतों का आंकलन करें। शिकायतों का सही से संकलन किया जाए, ताकि उनका निदान जल्द से जल्द हो सके। इन शिकायतों की निगरानी व निपटान के लिए एसओपी तैयार की जाए। इससे विभागों की कार्यप्रणाली का भी आकंलन हो सकेगा।

उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधाओं व कार्यों में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार विभागों की कार्यप्रणाली को आटो मोड़ पर ला रही है, जो कि देश में एक नजीर होगी। उन्होंने टूरिजम, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग, पर्यावरण विभाग सहित अन्य विभागों में आई शिकायतों के बारे में जानकारी ली और निर्देश दिए कि शिकायतों का निराकरण जल्द करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जो भी विषय विभागों के पास पालिसी बनाने से संबंधित आते हैं, उसको मापदंड के तहत पूरा किया जाए, ताकि जनता को इसका लाभ मिल सके। मुख्यमंत्री घोषणा के तहत जो भी योजनाएं लंबित हैं, उनकी अड़चनों को दूर कर पूरा करवाया जाए। बैठक में मुख्य सचिव श्री संजीव कौशल, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री सुधीर राजपाल, चिकित्सा, शिक्षा एवं अनुसंधाव विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डा. सुमिता मिश्रा, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अंकुर गुप्ता, वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री वी उमाशंकर, हरियाणा विद्युत प्रसार निगम के प्रबंध निदेशक डा. अमित अग्रवाल सहित अन्य विभागों के प्रशासनिक सचिव मौजूद रहे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img