Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा प्राधिकरण ने अवैध निर्माण किया ध्वस्त

उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा प्राधिकरण ने अवैध निर्माण किया ध्वस्त
उत्तर प्रदेश, नोएडा: -100 कर्मचारी और 5 जेसीबी की ली मदद, 200 मीटर लंबी सड़क बनेगी

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा। नोएडा प्राधिकरण ने सड़क मार्ग में बाधा बन रहे करीब 200 मीटर जमीन पर अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया। ये अवैध निर्माण 30 साल से था। प्राधिकरण डीजीएम विजय रावल, वर्क सर्किल-3 सीनियर मैनेजर राज कमल के अगुआई में करीब 100 कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे। इसके अलावा भारी पुलिस बल की मौजूदगी में पांच जेसीबी की मदद से 10 से 12 दुकान, 30 पक्के स्ट्रक्चर और 50 से 70 झुग्गियों को हटाया गया। मलबा उठाने का काम कल तक चलेगा। इसके बाद यहां 200 मीटर लंबी रोड बनेगी।

नोएडा में सेक्टर-99, 100, 46 और 47 क्रासिंग पर सड़क का निर्माण होना है। इसका अधिकांश हिस्सा बन चुका है। इस सड़क को आगे 200 मीटर तक बनाने के बाद ये सीधे सेक्टर-46,47 और 99 से कनेक्ट हो जाएगी। इसका फायदा रोजाना यहां से निकलने वाले हजारों वाहन चालकों को होगा। यहां सबसे बड़ी बाधा खसरा-331 और 332 पर अवैध निर्माण की थी। इसे आबादी साबित करने के लिए किसानों ने सुप्रीम कोर्ट में वाद दायर किया था। सुप्रीम कोर्ट ने उक्त जमीन अधिग्रहण के लिए नोएडा प्राधिकरण के पक्ष में निर्णय लिया। इस मामले से संबंधित कोई वाद अब किसी भी अदालत में लंबित नहीं है। यहां सड़क निर्माण का रास्ता साफ हो गया। प्राधिकरण ने बताया कि सड़क निर्माण के बाद क्रासिंग से जाने वाली सड़क सेक्टर-46-47 और सेक्टर-99 से सीधे कनेक्ट हो जाएगी। इससे ये ट्रैफिक सीधे सेक्टर-98 तक जा सकेगा।

प्राधिकरण ने चलाया अभियान
सुप्रीम कोर्ट का ऑर्डर आते ही प्राधिकरण ने 15 दिन में यहां बने स्ट्रक्चर को खाली करने का नोटिस जारी किया। जिसके बाद शुक्रवार को बड़े पैमाने पर प्राधिकरण के कर्मी , पुलिस , डंपर और जेसीबी की मदद से अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। इसका मलबा हटाकर इसे मिट़्टी से प्लेन किया जाएगा। यहां सड़क निर्माण के लिए पहले की कंपनी का चयन हो चुका है। प्राधिकरण ने बताया कि 24 घंटे काम करके यहां सड़क मार्ग बना दिया जाएगा।

मौके पर पहुंचे किसान
अवैध ध्वस्तीकरण के दौरान भारतीय किसान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी पहुंचे। उन्हें सुप्रीम कोर्ट का ऑर्डर दिखाया गया। इसके बाद उन्होंने कोई भी हस्ताक्षेप नहीं किया। ये अतिक्रमण करीब 30 साल से था। इसके अलावा अन्य स्थानों से भी जल्द अवैध निर्माण को ध्वस्त किया जाएगा।

लोगों को अभी जाम से जूझना पड़ता है
वर्तमान में यहां से निकलने वाला ट्रैफिक सेक्टर-100,101 के बीच से हाजीपुर, सेक्टर-104 होता हुआ सेक्टर-98 , एक्सप्रेस वे की ओर आवाजाही करता है। इस कारण सेक्टर-47,100, 101 के ट्रैफिक सिग्नल पर जाम की स्थिति बनी रहती है। ऐसे में अवैध निर्माण को हटाकर सड़क का निर्माण कराए जाने पर हजारों लोगों को फायदा होगा।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें