Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Ayodhya : योगी सरकार के मार्गदर्शन में अयोध्या में जगमगाएंगे 30 लाख से अधिक दीप, नया कीर्तिमान रचने की तैयारीAyodhya : दीपोत्सव-2026 से पहले निखरेगी रामनगरी की भव्यता, प्रमुख मार्गों के सौंदर्यीकरण में जुटा लोक निर्माण विभागLucknow : 26 अक्टूबर को धूमधाम से महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकारMathura : वृंदावन में गंगा नृत्य नाटिका के साथ ब्रजरज उत्सव की सांस्कृतिक गतिविधियों का शुभारंभNew Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

उत्तर प्रदेश : मथुरा पुलिस का ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ विशेष अभियान, लाउडस्पीकर उतरवाए

Mathura News : जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मथुरा पुलिस ने ध्वनि प्रदूषण के विरुद्ध 03 दिवसीय विशेष अभियान चलाया। इस दौरान समस्त थाना क्षेत्रों में स्थित धार्मिक स्थानों (मन्दिर, मस्जिद, ईदगाह) और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर लगे मानक-विरुद्ध लाउडस्पीकरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।

अभियान के तहत पुलिस टीमों ने क्षेत्र का गहनता से भ्रमण किया और उन सभी लाउडस्पीकरों को उतरवाया जो निर्धारित ध्वनि सीमा का उल्लंघन कर रहे थे। इसके अतिरिक्त मानक के विपरीत तेज आवाज में बज रहे लाउडस्पीकरों की आवाज कम करवाई गई और संबंधित लोगों को सख्त चेतावनी दी गई।

मथुरा पुलिस ने इस दौरान धार्मिक स्थलों से जुड़े लोगों और आमजन को ध्वनि प्रदूषण (विनियमन एवं नियंत्रण) अधिनियम 2000 के प्रावधानों की जानकारी दी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि अत्यधिक तेज आवाज में ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग कानूनी अपराध है और इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान विशेष रूप से छात्रों और आम नागरिकों को शोरगुल से मुक्त शांत वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से चलाया गया।

पुलिस ने अपील की है कि सभी लोग इस अभियान में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें और लाउडस्पीकर का उपयोग निर्धारित मानकों के भीतर ही करें। एसएसपी ने आश्वासन दिया है कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी ताकि जनपद में शांति व्यवस्था बनी रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें