कोलकाता की जूनियर डॉक्टर बिटिया के लिए पंचकुला में जगह जगह प्रदर्शन किए गए

कोलकाता की जूनियर डॉक्टर बिटिया के लिए पंचकुला में जगह जगह प्रदर्शन किए गए

रिपोर्ट: पार्वती रमोला

पंचकूला 22 अगस्त : कोलकाता जूनियर डॉक्टर की नृशंस हत्या के 11वें दिन पंचकूला के यवनिका गार्डन में एक दिया पीड़िता के नाम , श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु परिवर्तन सहित कई एनजीओ की समाज सेविकाओं ने गायत्री मंत्र जप कर हवन के तौर पर किया शांति पाठ ।इसके साथ ही एनजीओ ने डॉक्टर्स तथा स्टाफ के साथ सिविल हॉस्पिटल से बेला विस्टा तक प्रदर्शन किया ।

सभी एनजीओ एवम् संगठनों कोएकजुट होकर शांति के लिए आवाहन कर रहे थे , उपस्थित सभी हवन के लिए अपने अपने दिये में घी की आहुति दे रहे थे। इस मौके पर परिवर्तन एनजीओ की संयोजक रेणुका शर्मा , आसमान फाउंडेशन की प्रांतीय अध्यक्ष प्रियंका पुनिया , प्रभजोत ,पुष्पा, बीनू राव , शारदा कठपालिया व् रितु गर्ग , सुनीता ,आदि सहित पंचकुला की विभिन्न महिलाओं ने भाग लिया । परिवर्तन एनजीओ से रेणुका ने बताया कि सबकी भारत के राष्ट्रपति से अपील है कि जिसमे अस्पतालों में महिलाओं के लिए सुरक्षा के विशेषतर प्रावधान हो । आसमान फाउंडेशन से प्रियंका पुनिया ने बताया कि सरकार तथा समाज इस पर विचार करना होगा कि इस तरह की सुरक्षा व्यवस्था हो कि इस तरह की घटना आगे ना हो । इसमें हर कोई अपनी साझेदारी सुनिश्चित करे ।प्रियंका पुनिया ने माँग की कि प्रिवेंशन ऑफ़ सेक्सुअल हैरासमेंट ऐट वर्कप्लेस एक्ट की तरह महिलाओं की सुरक्षा का क़ानून बने तथा हर संस्थान में उसके लिए कमेटी बने जिसमे संस्थान के साथ साथ पुलिस भी शामिल हो । और नियमित रूप से हर संस्थान में सुरक्षा की जाँच हो ।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img