दिल्ली

Delhi Road Accident: दिल्ली गाजीपुर में काली स्कॉर्पियो का कहर, बुजुर्ग की दर्दनाक मौत से मचा मातम

Delhi Road Accident: दिल्ली गाजीपुर में काली स्कॉर्पियो का कहर, बुजुर्ग की दर्दनाक मौत से मचा मातम

रिपोर्ट: रवि डालमिया

राजधानी दिल्ली की सड़कों पर रफ्तार का कहर एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ है। पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया थाना क्षेत्र के गाजीपुर इलाके में शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार काली स्कॉर्पियो ने फुटपाथ पर चल रहे 76 वर्षीय बुजुर्ग को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि बुजुर्ग ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

घटना सुबह करीब 6 बजे NH-24 की सर्विस रोड पर गाजीपुर गांव के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, काले रंग की स्कॉर्पियो (UP-12 AZ-****) बेहद तेज रफ्तार में आ रही थी और अचानक डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के बाद वाहन अनियंत्रित होकर स्किड करता हुआ सीधे फुटपाथ पर चढ़ गया, जहां पैदल जा रहे बुजुर्ग इसकी चपेट में आ गए।

मृतक की पहचान 76 वर्षीय पाइक करमई के रूप में हुई है, जो मूल रूप से पश्चिम बंगाल के निवासी थे और वर्तमान में गाजीपुर में रहकर फूल मंडी में मजदूरी करते थे। रोज की तरह वह अपने दो साथियों के साथ काम पर जा रहे थे, लेकिन घर से कुछ ही दूरी पर रफ्तार का यह तांडव उनकी जिंदगी पर भारी पड़ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए Lal Bahadur Shastri Hospital भेजा गया है। घटना स्थल का फॉरेंसिक टीम द्वारा मुआयना किया गया और साक्ष्य जुटाए गए हैं।

एडिशनल सीपी अभिषेक धानिया ने बताया कि आरोपी ड्राइवर की पहचान 26 वर्षीय श्रेय कुमार के रूप में हुई है, जो नोएडा का रहने वाला है। उसे मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि, गाड़ी में सवार अन्य लोग पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है।

थाना PIA में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हादसे के समय ड्राइवर नशे में था या नहीं।

गाजीपुर का इलाका आमतौर पर काफी व्यस्त रहता है, लेकिन सुबह के समय अपेक्षाकृत खाली सड़कों पर कुछ लोग तेज रफ्तार में वाहन दौड़ाते हैं, जिससे इस तरह के हादसे सामने आते हैं। फुटपाथ, जिसे पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित माना जाता है, वहां भी अब खतरा बढ़ता नजर आ रहा है। इस दर्दनाक हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है और वे सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players