Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

CBI Raid: भूपेश बघेल के ठिकानों पर सीबीआई का छापा, महादेव ऐप घोटाले में जांच तेज

CBI Raid: भूपेश बघेल के ठिकानों पर सीबीआई का छापा, महादेव ऐप घोटाले में जांच तेज

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ठिकानों पर सीबीआई ने छापेमारी की, जिससे प्रदेश की सियासत में हलचल मच गई है। केंद्रीय एजेंसी ने रायपुर और भिलाई में उनके तीन अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई की। माना जा रहा है कि यह छापेमारी महादेव बैटिंग ऐप घोटाले से जुड़ी जांच का हिस्सा है। कुछ दिन पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी भूपेश बघेल के घर और अन्य ठिकानों पर छापा मारा था। ईडी की यह कार्रवाई कथित शराब घोटाले के मामले में हुई थी। अब सीबीआई की कार्रवाई ने इस जांच को और तेज कर दिया है।

महादेव ऐप घोटाले में कई बड़े नेताओं और कारोबारियों के नाम जुड़ चुके हैं, जिससे यह मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। ईडी और सीबीआई दोनों ही इस घोटाले की परतें खोलने में जुटी हुई हैं। हालांकि, अभी तक भूपेश बघेल या उनकी पार्टी की ओर से इस छापेमारी पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। इस पूरे घटनाक्रम को छत्तीसगढ़ की राजनीति से भी जोड़कर देखा जा रहा है। विपक्ष का कहना है कि यह जांच एजेंसियों का दुरुपयोग है, जबकि सत्तारूढ़ दल इसे कानून के दायरे में की जा रही कार्रवाई बता रहा है। जांच एजेंसियों की ओर से इस मामले में आगे और भी खुलासे किए जा सकते हैं।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें