उत्तर प्रदेश : हापुड़ में किसानों के लिए पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध

Hapur News : किसानों के लिए उर्वरकों की कोई कमी नहीं है। उर्वरकों की 80% आपूर्ति सहायक आयुक्त/निबंधक सहकारिता के माध्यम से सभी सहकारी समितियों को भेज दी गई है। इनमें गन्ना समितियां भी शामिल हैं। अफसरों का दावा है कि किसी भी सूरत में कालाबाजारी नहीं होने दी जाएगी।

उर्वरकों की उपलब्धता

मंगलवार को जनपद में 1802.790 मैट्रिक टन (40,062 बैग) यूरिया तथा 1695 मैट्रिक टन (33,900 बैग) डीएपी खाद की आपूर्ति प्राप्त हुई है। जिला कृषि अधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि वर्तमान में जनपद में कुल उपलब्धता बढ़कर 3844.315 मैट्रिक टन (85,430 बैग) यूरिया तथा 2247.225 मैट्रिक टन (44,945 बैग) डीएपी हो गई है।

किसानों से अपील

उन्होंने कहा कि धान में उर्वरक टॉप ड्रेसिंग का कार्य अब लगभग समाप्ति की ओर है। वर्तमान स्टॉक जनपद के किसानों की आवश्यकता के लिए पर्याप्त है। कुमार ने किसानों से अपील की है कि वे यूरिया और डीएपी को एडवांस में खरीद कर न रखें। उन्होंने सलाह दी कि जब जरूरत हो तभी खाद खरीदें।

अगस्त में और खाद की खेप

जिला कृषि अधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि अगस्त माह में भी जनपद को खाद की एक और खेप प्राप्त होगी। इससे आपूर्ति बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि खरीफ फसलों में उर्वरकों का उपयोग इस समय बहुत जरूरी है। शासन का उद्देश्य है कि किसानों को खाद समय पर और निर्धारित दरों पर उपलब्ध हो। कुमार ने किसानों से आग्रह किया कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और खाद को लेकर पूर्णतः निश्चिंत रहें।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img