दिल्ली सरकार का ‘ग्रीन वॉर रूम’ 24X7 करेगा काम, शहर में वायु प्रदूषण पर रखेगा निगरानी

दिल्ली सरकार का ‘ग्रीन वॉर रूम’ 24X7 करेगा काम, शहर में वायु प्रदूषण पर रखेगा निगरानी

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

दिल्ली में वायु प्रदूषण की निगरानी और उससे संबंधित शिकायतों के निवारण के लिए दिल्ली सरकार के नियंत्रण केंद्र ‘ग्रीन वॉर रूम’ ने आज से चौबीसों घंटे काम करना शुरू कर दिया है. दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि नियंत्रण कक्ष में विश्लेषकों और विशेषज्ञों की संख्या भी बढ़ा दी गई है.गोपाल राय ने कहा कि लोग ग्रीन दिल्ली मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से वायु प्रदूषण से संबंधित शिकायतें सकते हैं.

उन्होंने कहा कि नियंत्रण कक्ष की टीम इन शिकायतों का निवारण करने के लिए इन्हें संबंधित विभाग को भेजती है. पर्यावरण मंत्री ने कहा कि ‘ग्रीन वॉर रूम’ में अब 17 विशेषज्ञ शामिल हैं.

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img