BJP ने दिल्ली की ख़राब सड़कों के लिए AAP को घेरा, कहा- केजरीवाल के कारण दिल्ली में लालू यादव जैसा राज

BJP ने दिल्ली की ख़राब सड़कों के लिए AAP को घेरा, कहा- केजरीवाल के कारण दिल्ली में लालू यादव जैसा राज

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

भाजपा ने आरोप लगाया है कि अरविंद केजरीवाल के कारण दिल्ली की सड़कों का हाल लालू यादव के शासनकाल में बिहार की सड़कों जैसा हो गया है। राजधानी की सड़कों पर मुख्यमंत्री के औचक निरीक्षण को केजरीवाल की नई नौटंकी करार देते हुए भाजपा ने कहा है कि सत्ता में दस साल रहने के बाद भी केजरीवाल ने कभी राजधानी की सड़कों का कोई औचक परीक्षण नहीं किया, जबकि वे स्वयं इन्हीं सड़कों पर चलते थे, लेकिन अब दिल्ली में खराब हालत देख केजरीवाल सड़कों के निरीक्षण का ड्रामा कर रहे हैं।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि केजरीवाल ने आज तक कभी दिल्ली की सड़कों का निरीक्षण नहीं किया। जबकि पिछले दस साल के उनके शासन में दिल्ली की सड़कों का हाल ठीक उसी तरह का हो गया है जैसा 1990-97 के बीच लालू यादव के राज में पटना की सड़कों का हो गया था। वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के 10 साल में दिल्ली विकास कार्यों और इंफ्रास्ट्रक्चर रखरखाव के मामले में चार दशक पीछे चली गई।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img