Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

उत्तर प्रदेश, नोएडा: ग्रेनो में आज से फैशन का जलवा

उत्तर प्रदेश, नोएडा: ग्रेनो में आज से फैशन का जलवा
फैशन का जलवा ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में शुक्रवार से दिखेगा

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। फैशन का जलवा ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में शुक्रवार से दिखेगा। छह जुलाई तक आईएफजेएएस-2025 इंडिया फैशन जूलरी एंड एक्सेसरीज शो होगा। यह आयोजन हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद (ईपीसीएच) करा रहा है। इसमें निर्यातक, शिल्पकार, कारीगर, उद्यमी शामिल होंगे।
ईपीसीएच के मुख्य संरक्षक डॉ. राकेश कुमार ने कहा कि आईएफजेएएस भारत के जानेमाने उत्पादकों से सीधे जुड़ने का मौका देता है। यह शो भारतीय शिल्पकला की गहराई का प्रदर्शन है। जहां पारंपरिक कला के साथ आधुनिक डिजाइन के मेल को खूबसूरती से प्रस्तुत किया जाएगा। इस दौरान आईएफजेएएस के अध्यक्ष जेपी सिंह, उपाध्यक्ष मोहम्मद रईस, ईपीसीएच के उपाध्यक्ष सागर मेहता आदि मौजूद रहे।

200 लोग हिस्सा लेंगे देश से
आगरा, अजमेर, भोपाल, दिल्ली-एनसीआर, जयपुर, कोलकाता, मेरठ, मुरादाबाद, मुंबई, पुणे, पुष्कर, संभल, वाराणसी जैसे कई शहरों के करीब 200 प्रतिभागी पहुंचेंगे।

ये चीजें दिखेंगी
ईपीसीएच के अध्यक्ष डॉ. नीरज खन्ना और कार्यकारी निदेशक आरके वर्मा ने बताया कि बोल्ड फैशन स्टेटमेंट, पायल, कफलिंग, ब्रोच, स्लिप-ऑन्स, स्कर्ट और ड्रेसेस, स्कार्फ, शॉल और रूमाल, टोट्स, क्लच, वॉलेट, बेल्ट और ग्लव्स, बीड्स, स्टोन्स, टैसल और जरी आदि उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे।

40 से ज्यादा देश ले रहे हिस्सा
मेले में अल्जीरिया, ऑस्ट्रेलिया, बेल्जियम, कनाडा, कोलंबिया, साइप्रस, इजिप्ट, फ्रांस, जॉर्जिया, जर्मनी, ग्रीस, इटली, जापान, केन्या, नीदरलैंड, पोलैंड, पुर्तगाल, रूस, दक्षिण अफ्रीका, सऊदी अरब, सेनेगल, स्पेन, ताइवान, संयुक्त अरब अमीरात, ब्रिटेन, अमेरिका, वियतनाम आदि समेत लगभग 40 देशों की प्रदर्शनी लगेगी।

RRB NTPC UG Admit Card 2025: जारी हुई आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा तिथि, जल्द डाउनलोड करें एडमिट कार्ड और सिटी इंटिमेशन स्लिप

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें