Bangladeshi Nationals: पूर्वी दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी परिवार के 5 सदस्य पकड़े गए

Bangladeshi Nationals: पूर्वी दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी परिवार के 5 सदस्य पकड़े गए

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली के स्पेशल स्टाफ ने भारत में अवैध रूप से रह रहे एक बांग्लादेशी परिवार को गिरफ्तार किया है। इस परिवार में पति-पत्नी के साथ तीन नाबालिग बच्चे शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, ये सभी भारत-बांग्लादेश सीमा से गैरकानूनी तरीके से देश में दाखिल हुए और फिर ट्रेन से दिल्ली पहुंचे। ये लोग आनंद विहार इलाके में पहचान छुपाकर रह रहे थे। पुलिस को इनकी तलाशी के दौरान मोबाइल फोन से बांग्लादेश की आईडी कार्ड भी बरामद हुई है।

डीसीपी अभिषेक धानिया ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान मोहम्मद शाहीन (30 वर्ष), उसकी पत्नी रुजीना (26 वर्ष) और उनके तीन बच्चों, जिनकी उम्र क्रमशः 14, 9 और 4 वर्ष है, के रूप में हुई है। पुलिस ने जब इनसे वैध दस्तावेज मांगे तो यह परिवार भारत का कोई पहचान पत्र नहीं दिखा सका। पूछताछ में इन्होंने खुद को बांग्लादेशी नागरिक बताया।

पुलिस ने एफआरआरओ (विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय) को सूचना देकर इन सभी को डिटेंशन सेंटर भेज दिया है। डीसीपी ने बताया कि दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत अब तक 20 से अधिक बांग्लादेशियों को पकड़ा और डिपोर्ट किया जा चुका है। इसी अभियान के तहत 28 मई को स्पेशल स्टाफ को सूचना मिली थी कि कुछ बांग्लादेशी नागरिक आनंद विहार क्षेत्र में छिपे हुए हैं। पुलिस ने दबिश दी और जब वैध दस्तावेज मांगे गए तो आरोपी नहीं दिखा सके। मोबाइल से भी उनके बांग्लादेशी नागरिक होने के प्रमाण मिले हैं। अब इन्हें कानूनी प्रक्रिया के तहत डिपोर्ट किया जाएगा।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img