Delhi Crime: क्राइम ब्रांच ने नजीर रेस्टोरेंट में डकैती के मामले को सुलझाते हुए पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

Delhi Crime: क्राइम ब्रांच ने नजीर रेस्टोरेंट में डकैती के मामले को सुलझाते हुए पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

रिपोर्ट: रवि डालमिया

Delhi Crime: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच द्वारा वेलकम के नजीर रेस्टोरेंट में डकैती के मामले को सुलझाते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से 2 देसी पिस्तौल,2 मोबाइल फोन और 2 चोरी मोटरसाइकिल बरामद की गई।क्राइम ब्रांच के डीपीसी अमित गोयल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सनी,रिंकू उर्फ चोलन उर्फ छोटू, सचिन, शिवम उर्फ नितेश उर्फ भूमि और हिमांशु के रूप में हुई है।

डीसीपी ने बताया कि उत्तर पूर्वी दिल्ली थाना वेलकम क्षेत्र के बाबरपुर नज़ीर रेस्तरां के कैशियर और वेटर को बंदूक की नोक पर 65 हजार नकद और तीन मोबाइल फोन लूट लिए। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्राइम ब्रांच की टीम को अपराधियों को पकड़ने के लिए नियुक्त किया गया। क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर के.के शर्मा के नेतृत्व में एक टीम गठन किया गया।स्थानीय वेलकम थाना पुलिस के साथ मिलकर तुरंत जांच शुरू की। पुलिस ने घटना के दस दिनों के भीतर दो संदिग्धों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पूछताछ के दौरान, सनी और रिंकू ने डकैती की बात कबूल की और तीसरे साथी शिवम उर्फ नितेश को शामिल किया। उनकी जानकारी के आधार पर, पुलिस ने लूटे गए दो मोबाइल फोन, अपराध में इस्तेमाल की गई एक मोटरसाइकिल और डकैती के दौरान संदिग्धों द्वारा पहने गए कपड़े बरामद किए। आगे की जांच में पता चला कि रिंकू उर्फ ​​चोलन उर्फ ​​छोटू थाना गोकुलपुरी का बीसी है। वह उत्तर-पूर्वी दिल्ली के कुख्यात लुटेरों के साथ जुड़ा हुआ है। सनी और रिंकू से पूछताछ के जरिए पुलिस एक अन्य साथी सचिन की पहचान की गई।

सचिन को 22 जून को गिरफ्तार किया गया और उसके पास से चोरी की मोटरसाइकिल मिली। गिरफ्तार व्यक्तियों से मिली जानकारी और तकनीकी विश्लेषण का उपयोग कर पुलिस ने शिवम उर्फ ​​नितेश उर्फ ​​भूमि की तलाश शुरू कर दी। जाल बिछाया गया और शिवम उर्फ ​​नितेश उर्फ ​​भूमि को एक अन्य साथी हिमांशु के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी से दो देसी पिस्तौल और चोरी की मोटरसाइकिल जब्त की गई।

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img