Noida News: नोएडा में घर के बाहर मां के साथ खेल रही मासूम बच्ची को कार ने कुचला, घटना CCTV में कैद

Noida News: नोएडा में घर के बाहर मां के साथ खेल रही मासूम बच्ची को कार ने कुचला, घटना CCTV में कैद

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा सेक्टर-63ए में घर के सामने सड़क किनारे मां के साथ खेल रही 19 माह की बच्ची को कार ने कुचल दिया। शुक्रवार रात को हुए हादसे में गंभीर रूप से घायल मासूम को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आईसीयू में भर्ती मासूम की हालत गंभीर बनी हुई है। बच्ची के पिता की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-63 पुलिस ने कार चालक मूलरूप से सोनीपत निवासी विनीत के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। बताया जा रहा कि जिस समय यह हादसा हुआ, उस वक्त वह शराब के नशे में था। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img