Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Noida: चोरी और छिनतई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, सात आरोपी गिरफ्तार; सोने की चेन, तांबा और अवैध हथियार बरामद

Noida: चोरी और छिनतई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, सात आरोपी गिरफ्तार; सोने की चेन, तांबा और अवैध हथियार बरामद

नोएडा। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने चोरी और छिनतई की वारदातों को अंजाम देने वाले एक सक्रिय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब तीन लाख रुपये मूल्य की सोने की चेन, चार किलोग्राम तांबा तथा दो अवैध चाकू बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले से चोरी, लूट, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उत्तराखंड के पिथौरागढ़ निवासी उत्तम (20), बुलंदशहर निवासी दीपेश (19), गौरव (22) और सूरज (18), साकीपुर निवासी दीपक भाटी (26) एवं रोहित भाटी उर्फ रैंचो (22) तथा अलीगढ़ निवासी रोहित के रूप में हुई है।

डीसीपी सेंट्रल नोएडा शैलेंद्र सिंह ने बताया कि ओमिक्रोन-3 सर्विस रोड और एलएंडटी सर्विस रोड, साकीपुर क्षेत्र में चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने हाल के दिनों में हुई दो प्रमुख चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।

पुलिस जांच में सामने आया कि 19 मई को साकीपुर क्षेत्र में आरोपियों ने एक महिला को विश्वास में लेकर उसके गले से सोने की चेन चोरी कर ली थी। इस घटना में दीपक भाटी और रोहित भाटी का पीड़िता से पारिवारिक संबंध होने का भी खुलासा हुआ है। आरोपियों ने इसी रिश्ते का फायदा उठाकर महिला की सोने की चेन गायब कर दी थी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दीपक भाटी, रोहित भाटी, सूरज और रोहित को गिरफ्तार किया।

पूछताछ के दौरान गिरोह की एक और वारदात का खुलासा हुआ। पुलिस के अनुसार गिरोह के सदस्य उत्तम, दीपेश और गौरव ने 30 जनवरी को जैतपुर स्थित एक इलेक्ट्रिक दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। आरोपियों ने रात के समय दुकान से बिजली के तार चोरी किए थे। बाद में तारों को जलाकर उनमें से निकाले गए तांबे को बेचने की तैयारी की जा रही थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब चार किलोग्राम तांबा भी बरामद किया है।

जांच में यह भी सामने आया है कि गिरोह के कई सदस्य पिछले सात वर्षों से अपराध की दुनिया में सक्रिय हैं और अब तक 20 से अधिक चोरी, छिनतई और अन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास की विस्तृत जांच कर रही है तथा अन्य मामलों में उनकी संलिप्तता की भी पड़ताल की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरोह की गिरफ्तारी से क्षेत्र में चोरी और छिनतई की कई घटनाओं का खुलासा होने की संभावना है। साथ ही आरोपियों से पूछताछ के आधार पर उनके अन्य साथियों की तलाश भी की जा रही है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें