दिल्लीराज्य

Delhi: श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर सीएम रेखा गुप्ता समेत बीजेपी नेताओं ने दी श्रद्धांजलि,

Delhi: श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर सीएम रेखा गुप्ता समेत बीजेपी नेताओं ने दी श्रद्धांजलि,

राजधानी दिल्ली में भारतीय जनसंघ के संस्थापक और राष्ट्रवादी विचारधारा के प्रणेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता मौजूद रहे। सभी नेताओं ने पुष्प अर्पित कर इस महान नेता को नमन किया और उनके योगदान को याद किया।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस अवसर पर कहा, “आज श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर हम सब लोग मिलकर यहां पुष्पांजलि का कार्यक्रम रखे हैं। इस देश के महानायक को यदि सही मायनों में श्रद्धांजलि दी गई है, तो वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने दी थी। उस दिन दी गई थी, जब हमारे संविधान से अनुच्छेद 370 को हटाया गया।”

उन्होंने आगे कहा, “श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना था कि भारत में एक देश, एक विधान और एक प्रधान का सिद्धांत लागू हो। जब जम्मू-कश्मीर में अलग संविधान समाप्त हुआ और एक राष्ट्र, एक विधान लागू हुआ, उसी दिन हम सभी ने इस राष्ट्रनायक की आत्मा को सच्ची श्रद्धांजलि दी थी।” मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अब समय है कि हम सब डॉ. मुखर्जी के दिखाए मार्ग पर चलें और राष्ट्र सर्वोपरि की भावना से काम करें। उन्होंने देश की एकता और अखंडता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे राष्ट्र निर्माण में अपना संपूर्ण योगदान दें।

कार्यक्रम में उपस्थित अन्य नेताओं ने भी श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को याद किया और कहा कि उनका संघर्ष आज के भारत की नींव का एक मजबूत स्तंभ है। उन्होंने अपने जीवन को राष्ट्रहित में समर्पित किया और जम्मू-कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाए रखने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players