Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

सरकारी जमीनों पर काबिज गुंडों पर बड़ा एक्शन, 3.20 करोड़ की भूमि अतिक्रमण मुक्त

लोकसभा चुनाव के बाद नोएडा प्राधिकरण भू-माफियाओं के विरूद्ध एक्शन में आ गया
लोकसभा चुनाव के बाद नोएडा प्राधिकरण भू-माफियाओं के विरूद्ध एक्शन में आ गया

अमर सैनी

नोएडा। लोकसभा चुनाव के बाद नोएडा प्राधिकरण भू-माफियाओं के विरूद्ध एक्शन में आ गया है। प्राधिकरण के आला-अफसरों द्वारा की जा रही कार्यवाही से नोएडा शहर में अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मचा हुआ है। नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र में अतिक्रमण पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से अर्जित एवं कब्जा प्राप्त भूमि पर विभिन्न भू-माफियाओं द्वारा किये जा रहे अतिक्रमणों के लिए दो स्थानों पर कार्यवाही की।
नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम ने प्राधिकरण के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि नोएडा के अधिसूचित क्षेत्र में अतिक्रमण पर प्रभावी अंकुश लगया जाए। जहां पर भी अवैध निर्माण या कब्जा किया गया है। उसे तत्काल प्रभाव से हटाया जाए। उक्त निर्देशों के क्रम में नोएडा प्राधिकरण की अर्जित एवं कब्जा प्राप्त भूमि पर विभिन्न भू-माफियाओं द्वारा किये जा रहे अतिक्रमणों के खिलाफ प्राधिकरण के भूलेख विभाग, वर्क सर्किल एवं फील्ड स्टाफ की टीम ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए वर्क सर्किल-8 के कार्यक्षेत्र में सेक्टर-93 स्थित श्रमिक कुंज-2 में विभिन्न फ्लैट धारकों द्वारा किये गये अवैध निर्माण को ध्वस्त कर अतिक्रमण हटाया।
यहां पर लगभग 50 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में अतिक्रमण किया हुआ था, जिसकी बाजार लागत लगभग 20 लाख रुपए आंकी गई है। इसके अतिरिक्त वर्क सर्किल-10 के अन्तर्गत सेक्टर-147 शिव मन्दिर के पीछे नोएडा प्राधिकरण द्वारा पुलिस बल के साथ प्रभावी कार्यवाही करते हुए ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। यहां अतिक्रमणकर्ता द्वारा प्राधिकरण की उक्त भूमि बांस बल्ली लगा कर कब्जा किया गया था, जिसको प्राधिकरण द्वारा ध्वस्त किया गया। कब्जामुक्त करायी गई उक्त भूमि सेक्टर-147 की नियोजित भूमि है। उक्त भूमि का क्षेत्रफल लगभग 1500 वर्ग मीटर है, जिसकी बाजार लागत लगभग 3 करोड़ रुपए आंकी गई है। नोएडा प्राधिकरण द्वारा अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ की जा रही है कार्रवाई से भू-माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *