उत्तर प्रदेशराज्य

Dadri police encounter:पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी करन को अदालत ने दी जमानत

Dadri police encounter:पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी करन को अदालत ने दी जमानत

नोएडा। दादरी थाना क्षेत्र में मई 2025 में हुई पुलिस मुठभेड़ के मामले में गिरफ्तार आरोपी करन को अदालत ने जमानत दे दी है। अभियोजन के अनुसार, 23 मई 2025 को पुलिस ओमीक्रॉन-1ए इलाके में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट वाली बाइक पर तीन युवक आए। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बाइक तेज गति से भागने लगी। पीछा करने पर पीछे बैठे युवक ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग भी की।

पुलिस ने बताया कि बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और आरोपी झाड़ियों की ओर भागने लगे। इस दौरान करन और उसके दो साथियों को पकड़ लिया गया। करन के पास से तमंचा, कारतूस और मोबाइल बरामद किया गया। आरोपियों ने मोबाइल स्नेचिंग की घटनाओं में शामिल होने की बात भी स्वीकार की।

सुनवाई के दौरान अदालत ने पाया कि सह आरोपी हर्ष और पियूष बंसल को पहले ही जमानत मिल चुकी है। इन तथ्यों को देखते हुए अदालत ने करन को भी जमानत दे दी।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players