मोबाइल फोन लूटने वाले तीन गिरफ्तार

अमर सैनी

नोएडा। सेक्टर-58 पुलिस ने शनिवार को राहगीरों से मोबाइल फोन लूटने और चोरी करने वाले तीन शातिर अपराधियों को दबोचा। आरोपियों के पास से अलग-अलग कंपनियों के 12 मोबाइल फोन और एक चोरी की बाइक बरामद हुई है। आरोपियों के खिलाफ थाने में कई मामले दर्ज हैं।

डीसीपी रामबदन सिंह ने बताया कि शनिवार को पुलिस टीम को सूचना मिली कि सेक्टर-62 स्थित बाड़ा डी पार्क के पास तीन शातिर अपराधी आ रहे हैं। ये लोग राहगीरों से मोबाइल फोन लूटते हैं और भीड़भाड़ वाली जगहों से मोबाइल फोन चुराते हैं। सूचना की पुष्टि करते हुए पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान बाइक सवार तीन संदिग्धों को रुकने का इशारा किया। पुलिस टीम को देखकर आरोपी भागने लगे। टीम ने उन्हें घेरकर तीनों को पकड़ लिया। बाइक की जांच की गई तो पता चला कि वह चोरी की है। आरोपियों की पहचान मैनपुरी जिले के गांव कटरा रामनगर निवासी पवन, बिहार मोतिहारी निवासी कमरुद्दीन और पश्चिम बंगाल निवासी राहुल हक उर्फ रोहित उर्फ साहिल के रूप में हुई है। तीनों आरोपी फिलहाल गांव गढ़ी चौखंडी में रहते हैं। जांच में पता चला कि तीनों बदमाश चोरी के मोबाइल फोन राहगीरों को सस्ते दामों पर बेच देते हैं। आरोपियों से बरामद बाइक ऊधमसिंह नगर से चोरी की गई थी। इस संबंध में ऊधमसिंह नगर के ट्रांजिट कैंप थाने में मुकदमा दर्ज है। पवन और कमरुद्दीन मोबाइल फोन छीनकर राहुल को देते हैं, राहुल मोबाइलों को ठिकाने लगा देता है। ये लोग स्थायी रूप से एक जगह नहीं रहते और कुछ दिनों बाद अपना कमरा बदल लेते हैं।

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img