Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

उत्तर प्रदेश : बुलंदशहर में निकल गई‌ तिरंगा यात्रा, शोभायात्रा‌ में उमड़ी भीड़

Bulandshahar News : (अवनीश त्यागी) बुलंदशहर में रविवार की शाम तिरंगा शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में हिन्दू संगठनों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व सैनिकों, एनसीसी कैडेट्स, स्काउट गाइड व‌ समाजसेवी संस्थाओं के कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

पीएम का धन्यवाद किया

दरअसल, हाथों में तिरंगा और राष्ट्र भक्ति के स्लोगन लिखी तकतियां लेकर उत्साह के साथ नारे लगाते हुए सड़कों पर उतरे लोगों ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया। शोभा यात्रा का‌ शुभारंभ काला आम स्थित राजे बाबू पार्क में शहीदों और महापुरुषों को नमन करते हुए शुरू हुआ। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप, सांसद डॉक्टर भोला सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष विकास चौहान, विधायक लक्ष्मी राजसिंह, विधायक प्रदीप चौधरी ने तिरंगा फहराकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। बैंड और डीजे की धुनों पर देशभक्ति के गीत, भारत मां के जय घोष और जय श्री राम के नारों से नगर का माहौल भक्तिमय हो गया। राज्य मंत्री ‌नरेन्द्र कश्यप , सांसद डॉ भोला सिंह, विधायक प्रदीप चौधरी, विधायक लक्ष्मी राज सिंह, विधायक मीनाक्षी सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष विकास चौहान, आदि रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें