Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ी

Somy Ali Reaction: सलमान खान पर सोमी अली का बड़ा खुलासा, बोलीं- ‘काले हिरण का शिकार किया था’, माफी मांगने की जताई इच्छा

Somy Ali
Somy Ali Reaction: सलमान खान पर सोमी अली का बड़ा खुलासा

Source : Somy Ali Instagram

Somy Ali Reaction: सलमान खान पर सोमी अली का बड़ा खुलासा, बोलीं- ‘काले हिरण का शिकार किया था’, माफी मांगने की जताई इच्छा

सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड Somy Ali  ने एक बार फिर चर्चा में आकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि सलमान खान ने काले हिरण का शिकार किया था, लेकिन सलमान को यह पता नहीं था कि बिश्नोई समाज काले हिरण को भगवान की तरह पूजता है। सोमी ने मीडिया से बातचीत में इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि जब सलमान जोधपुर से लौटे थे, तो उन्होंने खुद इस घटना के बारे में बताया था।

Somy Ali

Somy Ali ने माफी की इच्छा जताई

सोमी अली ने कहा कि वो बिश्नोई समाज के मंदिर में जाकर माफी मांगना चाहती हैं। उन्होंने कहा, “अगर बिना जाने सलमान ने कोई गलती की है तो क्या सिर्फ वही शिकार करने वाले हैं? क्या दूसरे लोग शिकार नहीं करते? सलमान बच्चों और जानवरों से बेहद प्यार करते हैं। एक बार उन्होंने मेरे सामने एक घायल बिल्ली का भी इलाज करवाया था।”

Somy Ali
Somy Ali Reaction: सलमान खान पर सोमी अली का बड़ा खुलासा

Somy Ali ने कहा सलमान से कोई संबंध नहीं

Somy Ali ने यह भी साफ किया कि अब उनका सलमान खान से कोई संबंध नहीं है और वो उनसे बात नहीं करना चाहतीं। सोमी अली ने कहा कि वो पिछले 17 साल से महिलाओं और बच्चों के अधिकारों के लिए आवाज उठा रही हैं और हिंसा के खिलाफ काम कर रही हैं।

बिश्नोई समाज का बयान

इस विवाद के बीच बिश्नोई समाज के अध्यक्ष देवेंद्र बिश्नोई ने कहा कि सलमान खान और उनका परिवार झूठ बोल रहा है। देवेंद्र ने कहा, “कोई भी झूठ बोलकर बच नहीं सकता। कोर्ट ने सलमान खान को दोषी ठहराया है, और अब माफी नहीं मिलेगी।”

सलीम खान का बयान

सलमान खान के पिता सलीम खान ने इस विवाद पर कहा कि उनका परिवार धमकियों से डरा हुआ है। उन्होंने कहा, “सलमान ने कभी कोई जानवर नहीं मारा, उन्होंने कभी एक कॉक्रोच तक को नहीं मारा है। हमने बीइंग ह्यूमन के जरिए कई लोगों की मदद की है और लोग हमें शरीफ मानते हैं।”

Read More: Bollywood Romantic Movies: प्यार-रोमांस-इंटीमेसी: खूब चर्चा में रहीं बॉलीवुड की इन फिल्मों को अकेले में ही देखें, OTT पर हैं अवेलेबल

Watch Video

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *