उत्तर प्रदेश : हापुड़ में 10वीं के छात्र पर नकाबपोश युवकों ने किया हमला, मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

Hapur News : पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सर्वोदय नगर की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। जिसमें स्कूल से लौट रहे छात्र पर चार नकाबपोश छात्रों ने हमला कर जमकर पिटाई कर दी। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पीड़ित छात्र के पिता ने तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, मोहल्ला प्रहलाद नगर निवासी अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उनका पुत्र एसएस पब्लिक स्कूल में कक्षा 10वीं का छात्र है। सोमवार की दोपहर के समय स्कूल की छुट्टी के बाद वह वापस घर लौट रहा था।रास्ते में कृष्णगंज मंदिर के समीप चार नकाबपोश छात्रों ने आवाज देकर उसे रोका और पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान मारपीट की घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसी दौरान एक स्कूटी सवार व्यक्ति के आने पर चारों जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

क्या बोली पुलिस

पिलखुवा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी की मदद से हमलावरों के पहचान का प्रयास किया जा रहा है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img