Dadasaheb Phalke Award 2024: मिथुन चक्रवर्ती को मिलेगा सिनेमा का सबसे बड़ा सम्मान

Dadasaheb Phalke Award 2024: मिथुन चक्रवर्ती को मिलेगा सिनेमा का सबसे बड़ा सम्मान

मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से नवाज़ा जाएगा

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को उनके बेहतरीन करियर और भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी घोषणा की। 74 वर्षीय मिथुन चक्रवर्ती को यह सम्मान 8 अक्टूबर 2024 को 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स सेरेमनी में दिया जाएगा।

मिथुन चक्रवर्ती की प्रतिक्रिया: ‘मैंने इसकी कल्पना भी नहीं की थी’

पुरस्कार की घोषणा के बाद मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि उनके पास अपनी भावनाएं व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं। उन्होंने खुद को “कोलकाता के फुटपाथों से आया लड़का” बताते हुए कहा, “मैं जो महसूस कर रहा हूं उसे बयां करने के लिए मेरे पास कोई भाषा नहीं है। मैं इसे अपने परिवार और दुनिया भर में अपने फैंस को समर्पित करता हूं।”

350 से अधिक फिल्मों का सफर

मिथुन चक्रवर्ती ने 1977 में फिल्म ‘मृग्या’ से अपने करियर की शुरुआत की, जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला था। इसके बाद उन्होंने ‘अग्निपथ’, ‘मुझे इंसाफ चाहिए’, ‘हम से है जमाना’, ‘पसंद अपनी अपनी’, ‘घर एक मंदिर’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया। मिथुन ने हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, बंगाली और पंजाबी की 350 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img