उत्तर प्रदेशराज्य

KDSG Super Speciality Hospital: केडीएसजी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन, सीएम योगी ने स्वास्थ्य सेवा और निवेश पर दी जोर

KDSG Super Speciality Hospital: केडीएसजी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन, सीएम योगी ने स्वास्थ्य सेवा और निवेश पर दी जोर

Noida। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को ग्रेटर नोएडा में केडीएसजी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का भव्य उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवा केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें डॉक्टर और मरीज के बीच विश्वास, मानवीय व्यवहार और मानसिक सहयोग भी उतना ही महत्वपूर्ण है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब मरीज डॉक्टर पर भरोसा करता है, तो उसका आधा इलाज मानसिक रूप से पहले ही सफल हो जाता है। इस बात को उन्होंने क्रिकेट के उदाहरण से समझाया। उन्होंने कहा कि जैसे भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव पाकिस्तान के खिलाफ टीम को लीड करते हुए आधा मैच जीतवा देते थे, वैसे ही यदि बीमारी को पाकिस्तान और डॉक्टर को कपिल देव माना जाए, तो मरीज डॉक्टर के भरोसे ही आधी लड़ाई जीत लेता है। उन्होंने यह भी कहा कि डॉक्टर पर विश्वास होने से दवा और दुआ दोनों का असर तेजी से दिखाई देता है।

सीएम योगी ने प्रदेश सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं का उल्लेख करते हुए बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीब और जरूरतमंदों को बिना भेदभाव पांच लाख रुपये तक की कैशलेस उपचार सुविधा मिल रही है। उन्होंने कहा कि 2014 तक देश में केवल छह एम्स थे, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी की पहल से आज 23 एम्स कार्यरत हैं। उत्तर प्रदेश में अब तक 5.60 करोड़ से अधिक गोल्डन कार्ड बनाए जा चुके हैं, जिससे स्वास्थ्य क्षेत्र में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा बढ़ रही है।

मुख्यमंत्री ने अस्पताल की सेवाओं को सही, सस्ती और विश्वसनीय बताने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि निजी क्षेत्र की सहभागिता भी आवश्यक है, जिससे बड़ी आबादी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने केडीएसजी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल को इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया और संस्थापकों, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव और उद्योगपति सुनील गुप्ता की प्रशंसा की।

अस्पताल 300 बेड का सुपर स्पेशियलिटी केंद्र है और प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से 1,000 लोगों को रोजगार देगा। इसमें डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिक्स, तकनीशियन, सुरक्षा और सहायक कर्मचारी शामिल हैं। सीएम ने कहा कि गौतम बुद्ध नगर अब विकास का बड़ा केंद्र बन चुका है, और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग और इलेक्ट्रॉनिक उत्पादन का प्रमुख हब बनने की दिशा में है।

केडीएसजी अस्पताल में अत्याधुनिक मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, मल्टी-स्पेशियलिटी आईसीयू, कैथेटराइजेशन लैब, इमरजेंसी व ट्रॉमा सेंटर, रेडियोलॉजी, पैथोलॉजी और न्यूक्लियर मेडिसिन जैसी सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। विशेषज्ञ सेवाओं में कार्डियोलॉजी, ऑन्कोलॉजी, न्यूरोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, ऑर्थोपेडिक्स, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, क्रिटिकल केयर मेडिसिन, पल्मोनोलॉजी, नेफ्रोलॉजी और पीडियाट्रिक्स शामिल हैं।

इस अवसर पर राज्य सरकार और निजी क्षेत्र के कई वरिष्ठ अधिकारी, सांसद, विधायक और प्रतिष्ठित उद्योगपति उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अस्पताल केवल गौतम बुद्ध नगर नहीं, बल्कि पूरे एनसीआर क्षेत्र के लोगों के लिए उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं का केंद्र बनेगा।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players