अब एयरपोर्ट के नजदीक प्लॉट योजना में 23 तक कर सकते हैं आवेदन

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नजदीक मकान बनाने के इच्छुक लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसे देखते हुए यमुना प्राधिकरण (यीडा) ने प्लॉट योजना में आवेदन की तिथि बढ़ा दी है। अब इस योजना में पांच अगस्त की जगह 23 अगस्त तक आवेदन किए जा सकेंगे। इसके साथ ही 20 सितंबर को होने वाले लकी ड्रा की तिथि भी बढ़ाकर 10 अक्तूबर कर दी गई है। योजना के तहत अब तक एक लाख फॉर्म बिक चुके हैं।

दरअसल, पांच जुलाई को यीडा के आवासीय सेक्टर 16, 18, 20 और 22डी में सात अलग-अलग श्रेणियों में 361 प्लॉट पर योजना शुरू की गई थी। इसके तहत पांच अगस्त तक पंजीकरण होने थे। योजना के तहत एक महीने में करीब एक लाख फॉर्म बिक चुके हैं। इनमें से अधिकतर आवेदकों ने पंजीकरण के दौरान जमा की जाने वाली 10 प्रतिशत धनराशि भी जमा कर दी है। हर श्रेणी के लिए 10 प्रतिशत धनराशि के लिए अलग-अलग मानदंड तय किए गए हैं। प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि आवेदकों की मांग पर आवेदन की अंतिम तिथि 23 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। अब ड्रा 10 अक्टूबर को होगा।

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img