Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोरों पर, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएंMaharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार- मुख्यमंत्रीLucknow : ‘कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमलाKanpur : बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय एसआईटी गठितKanpur : महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, प्राचीन शिवलिंग और सीता कुटिया के भी किए दर्शनKanpur : अखिलेश जी, विरासत में गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं, काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती- सीएम योगी

हरियाणा बाल कल्याण परिषद के उत्थान के लिए निष्पक्ष और ईमानदारी से किया कार्य- रंजीता मेहता

चंडीगढ़ 27 मार्च( कोमल रमोला )  हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की मानद महासचिव रहीं रंजीता मेहता ने कहा है कि पिछले लगभग 2 वर्ष में बाल कल्याण परिषद को आर्थिक और सामाजिक तौर पर मजबूत करने के लिए भरसक प्रयास किए गए और अच्छी सफलता भी मिली। परिषद जोकि आर्थिक संकट से जूझ रहा था, उसे मजबूती से खड़ा किया गया है। मुख्यमंत्री रहे श्री मनोहर लाल के आशीर्वाद से मुझे हरियाणा बाल कल्याण परिषद के मानद महासचिव की जिम्मेदारी मिली थी । उन्होंने मुझ पर जो भरोसा जताया था, उसे निभाने में मैंने कोई कसर नहीं छोड़ी। मैंने पूरी ईमानदारी और निष्ठापूर्वक परिषद में कार्य किया। बच्चों के कल्याण के लिए जो भी प्रोजेक्ट लाए जा सकते थे, वह लेकर आई और उन्हें पूरा करवाया। रंजीता मेहता ने बताया कि जब मैंने परिषद की जिम्मेदारी संभाली, तब परिषद की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी, जिसके लिए श्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की गई और उन्होंने ग्रांट जारी करवाकर इस परिषद को उबारने का काम किया। आज परिषद की आर्थिक स्थिति मजबूत है , जिसका पूरा श्रेय मुख्यमंत्री रहे मनोहर लाल को जाता है। मनोहर लाल का बच्चों के प्रति प्रेम हमेशा रहा। उन्होंने अपने जन्मदिन पर भी हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण से 2 करोड़ रुपए की अतिरिक्त ग्रांट इन बच्चों के लिए जारी करवाई। रंजीता मेहता ने कहा कि लगभग 2 वर्ष में कंप्यूटर सेंटर, ब्यूटीशियन सेंटर, टेलरिंग सेंटर , वर्चुअल क्लास रूम, लाइब्रेरी शुरू करवाई गई। पूरे परिषद के कर्मचारियों के उत्थान के लिए कार्य किया गया। रंजीता मेहता ने कहा कि परिषद में पल रहे नन्हे मुन्ने को नए परिवारों में देने की प्रक्रिया बहुत धीमी थी जिस कारण यह बच्चे परिवारों में अपनी खुशियां मनाने के लिए नहीं जा पा रहे थे इस प्रक्रिया को मैंने तेज करवाया ताकि बच्चों को परिवार मिल सके और मेरे कार्यभार संभालने के बाद कई बच्चे भारत के विभिन्न कोनों और विदेशों में परिवारों के पास दत्तक ग्रहण करवाए गए। यह सब कुछ मनोहर लाल जी के आशीर्वाद से संभव हो पाया। रंजीता मेहता ने कहा कि वह निष्पक्ष और ईमानदारी से अपना कार्य करती हैं। पार्टी ने मुझ जैसी छोटी कार्यकर्ता पर इतना भरोसा जताया , उसके लिए मैं हमेशा संगठन और मनोहर लाल का धन्यवाद करती हूं । पार्टी द्वारा मुझे पंजाब चुनाव , ऐलनाबाद चुनाव , पटियाला चुनाव, कालका नगर परिषद चुनाव, चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव सहित अन्य स्थानों पर ड्युटियां लगाई गई, जिसको मैंने पूरी ईमानदारी से निभाया । उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन द्वारा मुझे भविष्य में जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी, उसे निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। रंजीता मेहता ने कहा कि कुछ लोगों द्वारा मनघड़ंत बातें कहीं जा रही हैं , जिनका कोई आधार नहीं है। रंजीता मेहता ने इन लोगों को आगाह किया कि किसी भी तरह की अफवाह ना फैलाएं। उन्होंने कहा कि कोई भी जिम्मेदारी देना या लेना सरकार और संगठन का अधिकार है, इसलिए मैं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त करती हूं, जिन्होंने मुझे अपना कार्य निष्ठापूर्वक करने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Komal Ramola

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *