Noida: नोएडा में मतदाता सूची के पुनरीक्षण में बीएलओ परेशान, उर्दू नाम और अधूरे फॉर्म बनी बड़ी बाधा

Noida: नोएडा में मतदाता सूची के पुनरीक्षण में बीएलओ परेशान, उर्दू नाम और अधूरे फॉर्म बनी बड़ी बाधा

नोएडा। मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के दौरान इस बार बीएलओ (ब्लॉक लवल अधिकारी) कई नई चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। जिले के कई सेक्टरों में बड़ी संख्या में ऐसे मतदाता पाए गए हैं, जिनके नाम उर्दू में दर्ज हैं। इसके साथ ही कई फॉर्मों में पता अधूरा है और फोन नंबर नहीं दिया गया है, जिससे घर-घर सत्यापन प्रक्रिया धीमी और कठिन हो गई है। नतीजतन न तो मतदाता की पहचान सही तरीके से हो पा रही है और न ही रिकॉर्ड का सही मिलान किया जा पा रहा है।

सेक्टर-70 के ब्लॉक ए, बी, बीएच और बीएस में 2034 फॉर्म आवंटित थे, लेकिन अब तक केवल 50 प्रतिशत फॉर्म ही पूरे किए जा सके हैं। बीएलओ संजीव कुमार ने बताया कि अधिकतर फॉर्म में नाम उर्दू में दर्ज हैं और पते तथा संपर्क नंबर गायब हैं, जिससे मतदाता ढूंढना और पहचान करना मुश्किल हो रहा है। इसी तरह सेक्टर-46 में लगभग 3254 फॉर्म मिले, जिनमें से केवल 60 प्रतिशत फॉर्म ही पूरी तरह भरे जा सके। बीएलओ ज्योति भट्ट और मीनाक्षी टीसी गौड़ के साथ मतदाताओं की तलाश में लगातार जुटे हुए हैं, लेकिन अधिकांश लोग अपना एपिक नंबर तक नहीं जानते और फॉर्म लेने में सहयोग नहीं कर रहे।

सेक्टर-50 में भी स्थिति चुनौतीपूर्ण है। बीएलओ सुमन ने बताया कि पांच सदस्यीय टीम के बावजूद कई फॉर्म में नाम उर्दू में हैं, पता अधूरा है और फोन नंबर मौजूद नहीं है। इस कारण मतदाताओं का पता लगाना और सत्यापन करना लगभग असंभव हो रहा है।

मतदाताओं की परेशानियां भी बढ़ रही हैं। अखिल कुमार यादव को इस बार अपनी सूची में गलत सेक्टर दिखा, जिसके लिए उन्हें सेक्टर-78 जाकर बीएलओ को सूचना देनी पड़ी। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अमित चौहान ने बताया कि कई लोग किराए पर रहते थे और अब यहां नहीं हैं, जिससे सत्यापन और भी कठिन हो गया है। इसके अलावा कई लोगों के दो या तीन नाम सूची में दर्ज हैं, जिन्हें हटाया जा रहा है।

बीएलओ के अनुसार, उर्दू में दर्ज नाम और अधूरे फॉर्म इस बार अभियान की सबसे बड़ी बाधा बन गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि टीम लगातार मोबाइल एप, फोटो और दस्तावेजों की मदद से सत्यापन में जुटी हुई है, लेकिन घर-घर पहुंचकर काम पूरा करना चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img