राज्य

कांग्रेस 24 जुलाई से निकालेगी केदारनाथ धाम बचाओ पैदल यात्रा, CM धामी ने कहा, कांग्रेस को बाबा केदार से क्षमा मांगनी चाहिए

कांग्रेस 24 जुलाई से निकालेगी केदारनाथ धाम बचाओ पैदल यात्रा, CM धामी ने कहा, कांग्रेस को बाबा केदार से क्षमा मांगनी चाहिए

कांग्रेस 24 जुलाई से केदारनाथ धाम बचाओ पैदल यात्रा निकालेगी। यात्रा का पूर्व सीएम हरीश रावत ने समर्थन किया है। वही अब इसपर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रतिक्रिया सामने आई है। सीएम धामी ने कहा, “कांग्रेस ने अपने समय में बाबा केदार के लिए कोई काम नहीं किया। उनको इस यात्रा की जगह प्रायश्चित यात्रा निकालनी चाहिए, बाबा के सामने और उनके श्रद्धालुओं से क्षमा मांगनी चाहिए। वो स्वरूप बिगाड़ रहे हैं, चार धाम यात्रा को खराब कर रहे हैं जिसके कारण से आने वाले समय में लोगों के अंदर गलत संदेश जाता है। ये राजनीति करने का विषय नहीं है।”

इससे पहले हरीश रावत ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि केदारनाथ धाम बचाओ यात्रा में ऋषिकेश और अगस्त्यमुनि में भाग लूंगा। धाम और शंकराचार्यों के सम्मान को बचाने की लड़ाई अभी समाप्त नहीं हुई है। भाजपा में धाम बनाने की होड़ लगी है। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और गणेश जोशी ने तो धाम बनाने का अपने पास कॉपीराइट समझ लिया था। उनके कंपटीशन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उतर आए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वरूपानंद के अपमान के लिए कई शंकराचार्य बना दिए। केदारनाथ और बदरीनाथ धामों की जनता ने समय-समय पर भाजपा को फटकारा है। जिस दल ने अपने ऊपर शंकराचार्य बनाने का अधिकार अधिकृत कर लिया था, उस पार्टी ने धाम बनाने का भी अधिकार अपने पास मान लिया था। इसलिए दिल्ली में केदार मंदिर को केदारनाथ धाम घोषित कर दिया और उस पर सरकारी संतों से भी मुहर लगवा दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players