Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Noida Tractor Accident: ट्रैक्टर की चेन से खींचने में हुई दर्दनाक गलती, युवक की कुचलकर मौत

Noida Tractor Accident: ट्रैक्टर की चेन से खींचने में हुई दर्दनाक गलती, युवक की कुचलकर मौत

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के जारचा थाना क्षेत्र के छोलस गांव में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में युवक की मौत हो गई। धान लाने के लिए खेत पर गया युवक ट्रैक्टर को Tow Chain से स्टार्ट करने की कोशिश कर रहा था, तभी वह अचानक ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आ गया। मौके पर ही उसकी जान चली गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जबकि आरोपी घटना स्थल से फरार हो गए। मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान सिकंदराबाद के किशनपुरा गांव निवासी पंकज के रूप में हुई है। उसके पिता हरीश कुमार शर्मा ने बताया कि दो नवंबर को उनका बेटा पंकज अपने घर से ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर छोलस स्थित खेत में धान लेने गया था। उसी खेत में उसका छोटा भाई शिवम भी धान बरसाने के लिए पहुंचा था। पंकज के साथ जादनपुर खुटार शाहजहांपुर निवासी सितारूद्दीन, गुलफाम, रिजवान और जैलालुद्दीन भी मौजूद थे।

हरीश कुमार ने बताया कि पंकज का ट्रैक्टर स्टार्ट नहीं हो रहा था, जिसके बाद उन्होंने उसे दूसरे ट्रैक्टर से Tow Chain के जरिए खींचकर चालू करने का निर्णय लिया। इसी दौरान पंकज के ट्रैक्टर पर सितारूद्दीन और गुलफाम बैठ गए, जबकि दूसरे ट्रैक्टर पर रिजवान और जैलालुद्दीन सवार थे। जब उन्होंने ट्रैक्टर को खींचना शुरू किया तो पंकज का भाई शिवम ने उन्हें ऐसा न करने की चेतावनी दी, लेकिन किसी ने उसकी बात नहीं मानी। जैसे ही ट्रैक्टर को खींचा गया, पंकज संतुलन खोकर पहिये के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद सभी आरोपी मौके से भाग निकले। पुलिस को सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। जारचा थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के पिता की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ लापरवाही से मौत का मामला दर्ज किया गया है और आरोपियों की तलाश जारी है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें