Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Delhi Crime: गीता कॉलोनी पुलिस ने दो ऑटोलिफ्टर को किया गिरफ्तार, एक स्कूटी बरामद

गीता कॉलोनी पुलिस ने दो ऑटोलिफ्टर को किया गिरफ्तार, एक स्कूटी बरामद

रिपोर्ट: रवि डालमिया

शाहदरा जिले के थाना गीता कॉलोनी पुलिस ने दो ऑटोलिफ्टर को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपों के पास से एक स्कूटी बरामद की।शाहदरा जिला के डीसीपी सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान मयूर विहार निवासी सुशील उर्फ ​​सोनू उर्फ ​​गंजा और संदीप उर्फ ​​कार्टून के रूप में हुई है। डीसीपी ने बताया 4 जुलाई को थाना गीता कॉलोनी इलाके में गश्त पर थे। गश्त के दौरान टीम पुस्ता रोड, गीता कॉलोनी के पास पहुंची, तो दो व्यक्ति पुस्ता रोड की तरफ से बिना नंबर प्लेट की स्कूटी पर आते दिखे।जिन्होंने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की। पुलिस को संदेह होने पर संदिग्धों को पकड़ लिया गया। उनके पास से एक स्कूटी बरामद की और नंबर जांच की गई तो पता चला कि थाना मधु विहार इलाके से चोरी की गई थी पूछताछ के दौरान आरोपी सुशील और संदीप ने खुलासा किया कि उन्होंने उक्त स्कूटी 6/7 दिन पहले होंडा शोरूम, पटपड़गंज, के सामने से चुराई थी तथा आज वे एक और चोरी करने की फिराक में घूम रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की जांच कर रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *