भारत

पंचायत में दबंगों ने विधवा महिला और उसके बेटे को पीटा, वीडियो वायरल

पंचायत में दबंगों ने विधवा महिला और उसके बेटे को पीटा, वीडियो वायरल

अमर सैनी

Related Articles

नोएडा। इकोटेक-3 थाने क्षेत्र के एक गांव में पंचायत चल रही थी। पंचायत के दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। इस दौरान मारपीट तक की नौबत आ गई। आरोप है कि दबंगों ने भरी पंचायत में मारपीट की। जिसमें कुछ युवकों को चोट आई है। बताया जा रहा है कि विधवा महिला के बेटों को दबंगों ने पीट दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

इकोटेक-3 थाना क्षेत्र में स्थित डेरीन गांव में जमीनी विवाद में डेरिन गांव में एक परिवार के लोगों में ही पंचायत हो रही थी। मामला जमीनी विवाद से जुड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि पंचायत के दौरान विवाद बढ़ गया और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। बताया जा रहा है कि संपत्ति विवाद में चल रही पंचायत में दबंगों ने विधवा महिला और उसके बेटे को पीट दिया। जिसके बाद हंगामा बढ़ गया। आरोप है कि दबंगों ने विधवा महिला के कपड़े फाड़ दिए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले को शांत करवाया है। पुलिस अफसरों का कहना है कि इस मामले में कुछ लोग थाने आए है। उनकी शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button