नई दिल्ली: भारतीय सैन्य टुकड़ी का फ्रांस में सामरिक दक्षता व संयुक्त तालमेल का प्रदर्शन 

नई दिल्ली, 29 जून:  भारत और फ्रांस की सेनाओं का आठवां संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘शक्ति-8’ दक्षिणी फ्रांस के ला कैवेलरी स्थित कैंप लारजैक में चल रहा है। इस अभ्यास में दोनों सेनाएं जहां अपनी ताकत का प्रदर्शन कर रही हैं। साथ ही सामरिक दक्षता व संयुक्त तालमेल का प्रदर्शन कर रही हैं।

भारतीय सेना की ओर से जम्मू-कश्मीर राइफल्स की 90 सैनिकों वाली एक बटालियन इस अभ्यास का नेतृत्व कर रही है, जबकि फ्रांसीसी सेना की 13वीं फॉरेन लीजन हाफ-ब्रिगेड भी इसमें भाग ले रही है। दोनों सेनाएं उप-पारंपरिक अभियानों के तहत कॉम्बैट शूटिंग, बाधा-पार अभ्यास, संयुक्त योजना, और उन्नत प्रशिक्षण जैसे विविध अभियानों में लगी हुई हैं। अभ्यास के दौरान दोनों देशों की सेनाओं ने अपनी नवीनतम पीढ़ी के हथियारों का प्रदर्शन किया।

इस दौरान सैनिकों ने इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर और काउंटर-मानवरहित हवाई प्रणाली तकनीकों पर भी संयुक्त प्रशिक्षण लिया। ड्रोन जैसे आधुनिक खतरों से निपटने के लिए अत्याधुनिक प्रणालियों के लाइव डेमो के जरिए दोनों सेनाओं ने भविष्य की चुनौतियों से निपटने की तैयारियों को और पुख्ता किया। संयुक्त योजना प्रक्रिया के तहत मिलिट्री डिसीजन-मेकिंग प्रोसेस जैसे अभ्यासों से दोनों सेनाओं को ऑपरेशनल समन्वय बेहतर बनाने में मदद मिल रही है। इस दौरान फ्रांस और मोनाको में भारत के राजदूत संजीव सिंगला ने भारतीय दल से मुलाकात की।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img