Noida Expressway Accident: इको वैन की टक्कर से टैंपो चालक की मौत, आरोपी चालक फरार

Noida Expressway Accident: इको वैन की टक्कर से टैंपो चालक की मौत, आरोपी चालक फरार

नोएडा के एक्सप्रेसवे थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला, जहां इको वैन और टैंपो की टक्कर में चालक की जान चली गई। यह दर्दनाक हादसा देर रात हुआ, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

मृतक की पहचान बहराइच के तिवारी पुरवा निवासी शिव कुमार के रूप में हुई है, जो 23 अप्रैल की रात करीब साढ़े नौ बजे परी चौक से अपना सामान डिलीवर कर दिल्ली लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही वह एडवांट के सामने पहुंचे, तभी तेज रफ्तार इको वैन ने उनके तीन पहिया वाहन को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि शिव कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका वाहन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

परिजनों ने मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया है और पुलिस से न्याय की मांग की है। यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों को उजागर करता है।

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img