उत्तर प्रदेश, नोएडा: यमुना एक्सप्रेसवे पर युवक की मौत, साथी घायल

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा।ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक आकाश की मौत हो गई। आकाश राजस्थान का रहने वाला था। उसका साथी गंभीर रूप से घायल है।

आकाश के भाई प्रदीप कुमार ने पुलिस को बताया कि आकाश नोएडा की एक कंपनी में काम करता था। शुक्रवार शाम को वह अपने दोस्त के साथ राजस्थान से बाइक पर नोएडा लौट रहा था। जेवर के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर एक रोडवेज बस ने ओवरटेक करते समय उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।

घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार को आकाश ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। आकाश के परिजनों ने रोडवेज चालक की लापरवाही का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। जेवर कोतवाली प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी बस चालक की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Ghaziabad : इंदिरापुरम में बंगाली समाज का दुर्गा पूजा उत्सव, सातवें वर्ष में प्रवेश

Ghaziabad : इंदिरापुरम बंगाली कल्चरल सोसाइटी की ओर से...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img