Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

चेतना यात्रा से ग्रामीणों को एकजुट किया जा रहा

चेतना यात्रा से ग्रामीणों को एकजुट किया जा रहा
संयुक्त किसान मोर्चा, अखिल भारतीय किसान सभा और भारतीय किसान परिषद के आह्वान पर 14 अक्तूबर को सूरजपुर स्थित कलेक्ट्रेट पर होने वाले महापड़ाव में 36 संगठनों के कार्यकर्ता शामिल होंगे

अमर सैनी

नोएडा। संयुक्त किसान मोर्चा, अखिल भारतीय किसान सभा और भारतीय किसान परिषद के आह्वान पर 14 अक्तूबर को सूरजपुर स्थित कलेक्ट्रेट पर होने वाले महापड़ाव में 36 संगठनों के कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसके प्रचार के लिए शुरू की गई चेतना यात्रा के तहत रविवार को किसान सभा और जय जवान-जय किसान के कार्यकर्ताओं ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट और दादरी क्षेत्र के आठ गांवों में चेतना यात्रा निकाली। इस दौरान नुक्कड़ सभा का भी आयोजन किया गया। किसान सभा के जिलाध्यक्ष डॉ़ रूपेश वर्मा ने बताया कि रविवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के खैरपुर, सैनी, सुनपुरा, खेड़ी, भनौता और खोदना खुर्द में चेतना यात्रा निकालकर घर-घर प्रचार करते हुए नुक्कड़ सभाएं कर प्रचार किया। चेतना यात्रा 13 अक्तूबर तक जारी रहेगी। इस आंदोलन से जुड़े विभिन्न संगठनों द्वारा अलग-अलग गांवों में जनसंपर्क और ग्रामीणों को एकजुट किया जा रहा है। किसानों की समस्याओं के निस्तारण के गठित हाई पावर कमेटी की सिफारिशों को सार्वजनिक करने, 10 फीसदी विकसित भूखंड, भूमि अधिग्रहण के नए कानून को लागू करने आदि मांगों को लेकर इस बार आरपार की लड़ाई शुरू की जाएगी। वहीं, महापड़ाव की तैयारियों में जुटे जय जवान जय किसान मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक सुनील फौजी ने बताया कि 14 अक्तूबर को कलेक्ट्रेट पर होने वाले महापड़ाव में संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े अंसल बिल्डर, हाईटेक बिल्डर, शिव नाडर विश्वविद्यालय, यूपीसीडा, एनटीपीसी, ग्रेटर नोएडा, नोएडा और यमुना प्राधिरकरण, एनएचएआई आदि से प्रभावित 36 किसान संगठनों के कार्यकर्ता शामिल होंगे। आगरा तक के किसानों को आमंत्रित किया गया है। रविवार को दादरी क्षेत्र के रामगढ़, पल्ला और दतावली गांव में जनजागरण अभिभयान चलाया गया। जनजागरण अभियान में विजयपाल भाटी, देवेंद्र, जितेंद्र चौधारी, संजय, धर्मवीर भाटी, सुखवीर भाटी, बिजेंद्र भाटी, धीरज भाटी, यशपाल, लाला, कुलदीप प्रधान, जयचंद प्रधान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण शामिल हुए।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *