उत्तर प्रदेशराज्यराज्य

Uttar Pradesh : हापुड़ में जैन पक्षी औषधालय समिति के अध्यक्ष बने विनीत जैन, तुषार जैन महामंत्री नियुक्त

Hapur : जनपद हापुड़ में जैन पक्षी औषधालय समिति की एक बैठक समिति के संरक्षक अनिल जैन की अध्यक्षता में श्री 1008 आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर कसेरठ बाजार पर संपन्न हुई।

बैठक में सर्वसम्मति से इंजीनियर सतीश कुमार जैन, अनिल जैन, अभिषेक जैन मोनू और राजीव जैन नीटू को संरक्षक, विनीत जैन को अध्यक्ष, सुरेश चंद जैन, राजीव जैन और आकाश जैन को उपाध्यक्ष, तुषार जैन को महामंत्री, अर्चित जैन कोषाध्यक्ष, हिमांशु जैन और विपुल जैन को मंत्री तथा सौरभ जैन को उपमंत्री बनाया गया। बैठक में कोषाध्यक्ष अर्चित जैन ने पक्षी औषधालय समिति का वार्षिक आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया।

संरक्षक अनिल जैन ने कहा कि पक्षी औषधालय जीवदया और सेवा का कार्य है। सभी समिति के पदाधिकारियों को पक्षी औषधालय की व्यवस्थाओं में भरपूर सहयोग करना चाहिए। पक्षी औषधालय के चिकित्सक डॉ. निशात कौशिक और कर्मचारी मनोज कुमार भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button