Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

CJP Protest: जंतर-मंतर पर रातभर धरने की तैयारी, प्रदर्शनकारियों ने हटने से किया इनकार, पुलिस बल तैनात

CJP Protest, Jantar Mantar Protest, Delhi News, Abhijeet Deepke

CJP Protest: जंतर-मंतर पर रातभर धरने की तैयारी, प्रदर्शनकारियों ने हटने से किया इनकार, पुलिस बल तैनात

दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन तय समय सीमा खत्म होने के बाद भी जारी है। प्रदर्शनकारियों ने धरना स्थल खाली करने से इनकार कर दिया है और रातभर आंदोलन जारी रखने की तैयारी कर ली है। स्थिति को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है और लगातार प्रदर्शनकारियों से शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन समाप्त करने की अपील की जा रही है।

दिल्ली पुलिस ने सीजेपी के प्रदर्शन की अनुमति अवधि बढ़ाने से इनकार कर दिया है। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने कई बार प्रदर्शनकारियों से धरना स्थल खाली करने की अपील की। पुलिस की ओर से तीसरी बार लाउडस्पीकर के माध्यम से चेतावनी जारी करते हुए प्रदर्शन समाप्त करने और निर्धारित स्थल खाली करने को कहा गया, लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांगों को लेकर मौके पर डटे हुए हैं।

सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने साफ कहा है कि जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता रातभर जंतर-मंतर पर मौजूद रहेंगे और अपनी मांग को लेकर पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने दिल्ली पुलिस से प्रदर्शन की अनुमति अवधि बढ़ाने की भी अपील की थी, लेकिन पुलिस ने इसे स्वीकार नहीं किया।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि नीट पेपर लीक और प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के मुद्दे को लेकर उनका आंदोलन जारी रहेगा। अभिजीत दीपके ने कहा कि यदि सरकार की ओर से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर कोई सकारात्मक पहल की जाती है तो बातचीत का रास्ता खुल सकता है।

प्रदर्शन के दौरान उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब एक महिला प्रदर्शनकारी अचानक बेहोश हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत महिला को संभाला और उसे प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराई गई। घटना के बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

दिल्ली पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी लोगों से शांति बनाए रखने और निर्धारित नियमों का पालन करने की अपील की जा रही है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया है।

फिलहाल जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी है और पुलिस प्रदर्शनकारियों से लगातार बातचीत कर रही है। प्रशासन की कोशिश है कि बिना किसी विवाद के स्थिति को नियंत्रित किया जाए, जबकि प्रदर्शनकारी अपनी मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने पर अड़े हुए हैं।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें