Uttar Pradesh : हापुड़ में युवक का शव फांसी के फंदे से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी

Hapur : हापुड़ के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित राजीव विहार मोहल्ले में शनिवार को शाम करीब 6:30 बजे एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की पहचान बिजनौर जनपद के बढ़ापुर थाना क्षेत्र स्थित इस्माइलपुर डमी निवासी गौतम कुमार पुत्र अतर सिंह के रूप में हुई है। गौतम कुमार हापुड़ के राजीव विहार में किराए के मकान में रहता था और एक फर्नीचर की दुकान पर काम करता था।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य एकत्र किए। फिलहाल युवक की मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि राजीव विहार स्थित किराए के मकान में युवक का शव फंदे से लटका मिलने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम को मौके पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img