उत्तर प्रदेश, नोएडा: किसान यूनियन की मासिक पंचायत

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटर नोएडा तहसील में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की मासिक पंचायत आयोजित की गई। पंचायत में लायक राम ने अध्यक्षता की। मीडिया प्रभारी पंकज शर्मा हतेवा ने कार्यक्रम का संचालन किया।

एनसीआर अध्यक्ष परविंदर अवाना ने कहा कि यूनियन का ध्यान तहसीलों से हटकर प्राधिकरण की ओर चला गया है। इससे तहसील के अधिकारी बेलगाम हो गए हैं। उन्होंने अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की। जिलाध्यक्ष मनोज मावी ने घोषणा की कि अब हर महीने की 9 तारीख को तहसील में यूनियन की पंचायत होगी। उप जिलाधिकारी चारुल यादव, तहसीलदार, पीडब्ल्यूडी और कल्याण समाज के अधिकारियों ने किसानों की समस्याओं पर चर्चा की। अधिकारियों ने समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया। अशोक भाटी ने कहा कि समय पर समस्याओं का समाधान नहीं होने पर तहसील में महापंचायत की जाएगी। पंचायत में परविंदर अवाना, मनोज मावी, अशोक भाटी, श्री पहलवान, अरुण भाटी, प्रमोद भाटी, विपिन तंवर, शिवकुमार शर्मा समेत सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img