Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

बाईपास के किनारे मिली युवती की लाश, हत्या कर फेंके जाने की आशंका

थाना दादरी क्षेत्र में बाईपास के सड़क के किनारे एक युवती की लाश मिली है
थाना दादरी क्षेत्र में बाईपास के सड़क के किनारे एक युवती की लाश मिली है

अमर सैनी
नोएडा। थाना दादरी क्षेत्र में बाईपास के सड़क के किनारे एक युवती की लाश मिली है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव के सिर से खून निकलता मिला है। स्थानीय लोगों ने युवती की हत्या कर शव को फेंके जाने की आशंका जताई है।
मार्निंग वॉक पर निकले नरेश सिंघल ने पुलिस को अज्ञात शव मिलने की सूचना दी। बताया जा रहा है कि दादरी बाईपास पर बिसाहड़ा अंडरपास के निकट सर्विस रोड पर युवती का शव मिला है। पुलिस ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतका की उम्र करीब 22 वर्ष है। घटनास्थल को सुरक्षित कर फील्ड यूनिट व डॉग स्क्वायड को मौके पर बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि युवती के सिर से खून निकल रहा था। किसी भारी वस्तु से युवती के सिर पर वारकर हत्या की गई है। इसके बाद शव को यहां फेंका गया है।

शिनाख्त के प्रयास जारी
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि महिला की किसी अज्ञात वाहन से दुर्घटना हुई है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पीएम रिपोर्ट से मौत का सही कारण पता चल पाएगा। पुलिस का कहना है कि शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच की जा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *