Uttar Pradesh : बुलंदशहर में कमिश्नर ने योग दिवस की तैयारियों का लिया जायजा, जरूरी निर्देश दिए

Bulandshahar (अवनीश त्यागी) : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शासन द्वारा जनपद बुलंदशहर के लिए नामित नोडल अधिकारी और आयुक्त मेरठ मंडल भानु चन्द्र गोस्वामी ने शनिवार को यमुनापुरम स्टेडियम पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण किया। कमिश्नर ने अधीनस्थों को जरूरी निर्देश दिए और योग दिवस कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी ली। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, आमजन, योग ट्रेनर्स और प्रतिभागियों के बैठने सहित सभी व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने स्टेज, बैठने की व्यवस्था, ध्वनि विस्तारक यंत्र, पेयजल, चिकित्सा, पार्किंग एवं सुरक्षा व्यवस्था को समय से सुनिश्चित कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को सुव्यवस्थित और गरिमामय तरीके से संपन्न कराया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग योग से जुड़ सकें।

इस अवसर पर जिलाधिकारी कुमार हर्ष, उपाध्यक्ष प्राधिकरण अपराजिता सिंह सिनसिनवार, मुख्य विकास अधिकारी निशा ग्रेवाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

योग दिवस पर यमुनापुरम स्टेडियम में सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, स्कूली छात्र-छात्राएं एवं आम नागरिक भाग लेंगे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img