Bulandshahar : बुलंदशहर में रसोइयों का सम्मान, मानदेय 2 हजार से बढ़कर 3 हजार हुआ, मिलेगा 5 लाख तक कैशलेस इलाज

Bulandshahar (अवनीश त्यागी) : प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों के सम्मान और कल्याण के लिए रविवार को जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान लखनऊ में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रसोइयों को बढ़े हुए मानदेय के प्रतीकात्मक चेक और मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा कार्ड प्रदान किए।

लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने रसोइयों के हित में चार बड़ी घोषणाएं की जिनमें मानदेय में वृद्धि, मुफ्त चिकित्सा सुविधा, बीमा कवर और परिधान राशि में बढ़ोतरी शामिल है। रसोइयों का प्रतिमाह मानदेय 2 हजार रुपये से बढ़ाकर 3 हजार रुपये कर दिया गया है। यह बढ़ा हुआ मानदेय सितंबर 2026 से लागू होगा जिसका भुगतान अक्टूबर 2026 में किया जाएगा। इसके अलावा उन्हें प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज मिलेगा और सामाजिक सुरक्षा के तहत बीमा योजना का लाभ भी दिया जाएगा। ड्रेस के लिए मिलने वाली राशि भी 500 रुपये से बढ़ाकर 1 हजार रुपये कर दी गई है।

बुलंदशहर में आयोजित समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह, सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल, जिलाधिकारी कुमार हर्ष और मुख्य विकास अधिकारी निशा ग्रेवाल ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। जनप्रतिनिधियों ने अपने संबोधन में परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के सुपोषण और उत्तम स्वास्थ्य में रसोइया बहनों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। इस दौरान चयनित रसोइयों को मानदेय वृद्धि के प्रतीकात्मक चेक देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र सिंह, समस्त खंड शिक्षा अधिकारी तथा बड़ी संख्या में शिक्षक और विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img