दिल्ली

Delhi Connaught Place Murder: दिल्ली के कनॉट प्लेस में कारोबारी शिवम गुप्ता की बेरहमी से हत्या

Delhi Connaught Place Murder: दिल्ली के कनॉट प्लेस में कारोबारी शिवम गुप्ता की बेरहमी से हत्या

रिपोर्ट: रवि डालमिया

राजधानी दिल्ली के कनॉट प्लेस से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। 36 वर्षीय कारोबारी शिवम गुप्ता की देर रात पार्टी से लौटते समय पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, यह वारदात 19 जनवरी की रात हुई थी। आरोप है कि खाना डिलीवरी करने वाले कुछ युवकों ने मामूली कहासुनी के बाद शिवम के सिर पर हेलमेट से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

शिवम के पिता अनिल कांत गुप्ता ने बताया कि उनका बेटा 2 जनवरी को रात 8:30 बजे पार्टी के लिए घर से निकला और करीब 12:15 बजे कनॉट प्लेस के E ब्लॉक स्थित माय बार से बाहर आया। उसी समय दो बाइक सवार युवकों ने उसके ऊपर बेरहमी से हमला किया। पिता ने यह भी कहा कि शिवम का दोस्त पंकज चड्डा घटना के समय उनके साथ था, लेकिन उसने परिवार को अलग-अलग बयान देकर गुमराह करने की कोशिश की।

पुलिस ने अब तक दो आरोपियों, ओसामा और मोहम्मद अरीम, को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। घटना की सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट रूप से देखा गया कि कैसे हमलावर ने शिवम पर हमला किया और उसके बाद अपने हाथ पंकज की ओर इशारा करते हुए हिलाए। परिवार का कहना है कि इस पूरी वारदात के पीछे पंकज चड्डा की साजिश नजर आ रही है और वे चाहते हैं कि पुलिस उसे भी वेरीफाई करे।

 

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Related Articles

Back to top button