Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ी

Darbhanga Ram Vivah Stone Pelting News: दरभंगा में राम विवाह झांकी पर पथराव से बवाल, जेडीयू का बड़ा बयान

Darbhanga Ram Vivah Stone Pelting
Darbhanga Ram Vivah Stone Pelting News: दरभंगा में राम विवाह झांकी पर पथराव से बवाल, जेडीयू का बड़ा बयान

Darbhanga Ram Vivah Stone Pelting News:  दरभंगा में राम विवाह झांकी पर पथराव: तनाव के बाद स्थिति सामान्य

Darbhanga Ram Vivah Stone Pelting News:  दरभंगा के लहेरियासराय क्षेत्र में शुक्रवार शाम राम विवाह झांकी पर पथराव के बाद दो समुदायों के बीच झड़प हो गई। यह घटना नगर थाना इलाके के बाजितपुर में हुई, जहां श्री राम बारात तरौनी से बाजितपुर के मंदिर की ओर जा रही थी।

क्या हुआ था?
जैसे ही झांकी मंदिर के पास पहुंची, किसी विवाद के चलते एक पक्ष ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। इसके बाद दूसरे पक्ष ने भी जवाबी हमला किया। इस झड़प में कुछ लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं, लेकिन कोई गंभीर चोट की खबर नहीं है।

Bihar के दरभंगा में राम विवाह झांकी पर पथराव, दो पक्षों में हिंसक झड़प

Darbhanga Ram Vivah Stone Pelting News:  पुलिस की तत्परता से माहौल शांत

घटना की सूचना पर सिटी एसपी अशोक कुमार और एसडीएम विकास कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति को नियंत्रित कर लिया। मुजफ्फरपुर से दंगा निरोधक दस्ता भी बुलाया गया। शनिवार सुबह तक क्षेत्र में पूरी तरह से शांति बहाल कर दी गई।

CCTV फुटेज से होगी जांच
एसडीएम विकास कुमार ने कहा कि घटना के कारणों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। दोषियों को चिह्नित कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बिहारः दरभंगा में राम विवाह की झांकी पर पथराव, मस्जिद के पास चले ईट-पत्थर  [Bihar: Stone pelting on Ram Vivah tableau in Darbhanga, bricks and stones  pelted near the mosque] - Idtv

Darbhanga Ram Vivah Stone Pelting News:  जेडीयू का बड़ा बयान

नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह जुलूस बिना प्रशासनिक अनुमति के निकाला गया था। जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि पुलिस ने हालात को काबू में कर लिया है और दोषियों को जल्द ही पकड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य में किसी भी तरह की अशांति फैलाने की कोशिश को नाकाम किया जाएगा।

Darbhanga Ram Vivah Stone Pelting News:  स्थिति सामान्य, पर जांच जारी

हालांकि फिलहाल माहौल शांत है, लेकिन पुलिस और प्रशासन सतर्क है। दोषियों को पकड़ने के लिए कार्रवाई जारी है।

Read More: किसानों की मांगों के समर्थन में BSP का शक्ति प्रदर्शन, आकाश आनंद दलित प्रेरणा स्थल पर पहुंचे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें