Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

उत्तर प्रदेश, नोएडा: आंगनबाड़ी केंद्र का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जाना

उत्तर प्रदेश, नोएडा: आंगनबाड़ी केंद्र का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जाना
मिशन शक्ति और पोषण माह अभियान के तहत बाल विकास परियोजना अधिकारी दनकौर संध्या सोनी ने आंगनबाड़ी केंद्र एच्छर का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा।मिशन शक्ति और पोषण माह अभियान के तहत बाल विकास परियोजना अधिकारी दनकौर संध्या सोनी ने आंगनबाड़ी केंद्र एच्छर का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान केंद्र पर टीकाकरण सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वास्थ्य, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा महिला सशक्तिकरण के प्रति जनजागरूकता फैलाना रहा। उन्होंने ने योजना के लाभार्थियों एवं आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को पॉलिथीन का प्रयोग ना करने का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि पॉलिथीन का अत्यधिक प्रयोग मानव स्वास्थ्य के साथ-साथ पृथ्वी, जलवायु और वायुमंडल को भी प्रदूषित करता है। पॉलिथीन में रखे खाद्य पदार्थ अनेक बीमारियों, विशेषकर कैंसर जैसी गंभीर समस्याओं का कारण बन सकते हैं।

वहीं महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की जानकारी भी दी गई। उन्होंने बताया कि ये योजनाएं गर्भवती महिलाओं एवं बालिकाओं के कल्याण हेतु सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वपूर्ण पहल हैं, जिनके माध्यम से गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को सीधा आर्थिक लाभ प्राप्त होता है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें