बोधगया ‘योग महोत्सव’ में हजारों योग प्रेमियों ने लिया भाग

]नई दिल्ली, 27 मई : सोमवार सुबह उगते सूरज के साथ 7000 से अधिक योग साधकों ने कॉमन योग प्रोटोकॉल के आधार पर योग किया। इस कार्यक्रम में शामिल योग प्रेमियों के उत्साह ने जहां लोगों के जीवन में योग के महत्व को और अधिक स्थापित किया। वहीं, मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान के निदेशक डॉ. काशीनाथ समागंडी के मार्गदर्शन में संपन्न सामूहिक योग अभ्यास के माध्यम से लोगों के व्यक्तिगत एवं सामाजिक कल्याण को बढ़ावा मिला।

दरअसल, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2024 में 25 दिन शेष रह गए हैं, ऐसे में काउंटडाउन कार्यक्रम का समापन बिहार के बोधगया में आयोजित किया गया। इस दौरान बोधगया स्थित मगध विश्वविद्यालय में एक विशाल योग प्रदर्शन किया गया जिसमें प्रार्थना, यौगिक सुकस्मता, ताड़ासन, वक्रासन, पादहस्तासन, अर्ध चक्रासन, त्रिकोणासन, भद्रासन आदि जैसे विभिन्न आसन और मुद्राओं को शामिल किया गया। इस अवसर पर डॉ समागंडी ने कहा, पिछले साल, दुनिया भर में 23.5 करोड़ से अधिक लोगों ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2023 में योग किया था। आयुष मंत्रालय को विश्वास है कि इस वर्ष यह भागीदारी लगभग दोगुनी होने की उम्मीद है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img