Bihar : बिल्डर के ऑफिस में खूनी खेल, विवाद के बाद महिला ने गला रेतकर की हत्या, 12 घंटे में खुलासा

Bhagalpur (मृत्युंजय) : चर्चित बिल्डर बजरंग कुमार हत्याकांड का पुलिस ने महज 12 घंटे में सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। जिस ऑफिस में देर रात तक मुलाकात चल रही थी, वहीं कुछ देर बाद खून बिखरा मिला और बिल्डर की लाश पड़ी थी। पुलिस का दावा है कि इस हत्या के पीछे अवैध संबंध और आपसी विवाद की कहानी छिपी थी।

तिलकामांझी थाना क्षेत्र के एक कार्यालय में बिल्डर बजरंग कुमार की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज वारदात ने पूरे शहर को हिलाकर रख दिया था। लेकिन पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए महज 12 घंटे के भीतर इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली। वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि बजरंग कुमार का पिरपैंती की रहने वाली एक महिला के साथ अवैध संबंध था। घटना वाली रात भी महिला उसके कार्यालय में मौजूद थी। पूछताछ में महिला ने बताया कि दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने, लेकिन इसके बाद किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

पुलिस के अनुसार, विवाद के बाद बजरंग नशे की हालत में सो गया। इसी का फायदा उठाकर महिला ने कार्यालय में रखा धारदार दबिया उठाया और उसके गले पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। इसके बाद उसने शरीर के अन्य हिस्सों पर भी कई वार किए, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से निकल गई। हालांकि पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, वैज्ञानिक जांच और पूछताछ के आधार पर कुछ ही घंटों में पूरे मामले का खुलासा करते हुए महिला को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने उसके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल किया गया दबिया और मामले से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण सामान भी बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी से आगे की पूछताछ कर रही है और मामले में विधि-सम्मत कार्रवाई जारी है।

Hot this week

Hapur News : हापुड़ में सपा के पीडीए अभियान के प्रभारी लखन सिंह पाल ने की पंचायत

Hapur News : समाजवादी पार्टी के पीडीए कार्यक्रम प्रभारी...

Topics

Hapur News : हापुड़ में सपा के पीडीए अभियान के प्रभारी लखन सिंह पाल ने की पंचायत

Hapur News : समाजवादी पार्टी के पीडीए कार्यक्रम प्रभारी...

WCEF 2026: WCEF-2026 के प्री-इवेंट में ई-वेस्ट सर्कुलरिटी और EPR पर वेबिनार आयोजित

WCEF 2026: WCEF-2026 के प्री-इवेंट में ई-वेस्ट सर्कुलरिटी और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img