Bihar : भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, बिलौटी पहुंचे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, परिजनों को न्याय का दिलाया भरोसा

Bihar (मृत्युंजय) : कथित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान शुक्रवार को शाहपुर प्रखंड के बिलौटी गांव पहुंचे। उन्होंने मृतक भरत तिवारी के परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और हरसंभव न्याय दिलाने का भरोसा दिया। चिराग पासवान ने कहा कि दोषी किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे और परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर आवश्यक कदम उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मामले को गंभीरता से लिया गया है।

एसडीपीओ राजेश शर्मा की पदोन्नति को लेकर पूछे गए सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वह इस संबंध में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से बात करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि जांच में कोई अधिकारी दोषी पाया जाता है तो उसके विरुद्ध भी उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। चिराग पासवान ने दोहराया कि भरत तिवारी के परिवार को हर हाल में न्याय मिलेगा और सरकार इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई करेगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img